नेतन्याहू ने 'इकलौते ताकतवर सहयोगी' वाले अमेरिका के दावे को किया खारिज, कहा- हमारे साथ भारत है
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस के दावे 'अमेरिका ही इज़रायल का इकलौता ताकतवर सहयोगी है' को खारिज किया है। नेतन्याहू ने कहा, "हमारे साथ भारत है और सच कहूं तो...हमें वहां से ज़बरदस्त समर्थन मिलता है। मैं वेंस का सम्मान करता हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनकी हर बात से सहमत हूं।"