दिल्ली कैपिटल्स की तेज़ गेंदबाज़ नंदनी शर्मा ने रविवार को डब्ल्यूपीएल में अपने दूसरे ही मैच में गुजरात जायंट्स के खिलाफ हैट्रिक विकेट ली। वह डब्ल्यूपीएल में हैट्रिक विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय गेंदबाज़ बन गई हैं। नंदनी ने कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका ठाकुर को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया। उन्होंने उस ओवर में 4 विकेट लिए।