लुधियाना (पंजाब) में सोमवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई जिससे 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं, 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पिकअप में करीब 25 श्रद्धालु सवार थे जो हिमाचल प्रदेश से माता नैना देवी के दर्शन कर गांव लौट रहे थे।