नाना-नानी संग महाकुंभ जा रही थी बिहार की बच्ची, नई दिल्ली स्टेशन पर तीनों की हुई मौत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ में बिहार के मुज़फ्फरपुर की एक बच्ची व उसके नाना-नानी की मौत हो गई। बच्ची के माता-पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं और बच्ची अपने नाना-नानी और मामा के साथ महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रही थी। भगदड़ में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।