कैंची धाम जा रही कार नैनीताल में खाई में गिरी, बरेली के एक युवक की मौत; 4 दोस्त घायल

नैनीताल (उत्तराखंड) में कैंची धाम दर्शन के लिए जा रही कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बरेली निवासी चालक अनुज तिवारी की मौत हो गई, जबकि उसके चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। SDRF ने सभी को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Load More