नॉनस्टिक बर्तन के अत्यधिक इस्तेमाल से हार्ट हेल्थ और इनफर्टिलिटी पर पड़ सकता है असर: ICMR
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की गाइडलाइन के अनुसार, नॉनस्टिक बर्तनों में लंबे समय तक खाना पकाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इनमें मौजूद टेफ्लॉन परत तेज़ आंच पर गर्म होने से केमिकल छोड़ती है जो भोजन में मिल जाता है। यह केमिकल शरीर में पहुंचकर हार्ट-हेल्थ और इनफर्टिलिटी जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।