नेपाली PM सुशीला कार्की के पति की हालत गंभीर, इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाने की तैयारी
नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के पति दुर्गा प्रसाद सुबेदी (74) इलाज के लिए काठमांडू से एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाए जाएंगे। एक डॉक्टर के अनुसार, उन्हें 'यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन', कम सोडियम स्तर और पेट संबंधी समस्याएं हैं। गौरतलब है, काठमांडू के एक अस्पताल में गुरुवार से उनका इलाज चल रहा है लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।