नेपाल के नए पीएम व रैपर बालेन शाह ने भारतीय विदेश सचिव से मिलने से किया इनकार: रिपोर्ट

'काठमांडू पोस्ट' ने नेपाली विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से बताया कि नेपाल के प्रधानमंत्री व रैपर बालेन शाह ने भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मिलने से इनकार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, बालेन विदेश मंत्री से नीचे के किसी भी विदेशी अधिकारी/नेता से मिलने से परहेज कर रहे हैं। मिसरी की काठमांडू यात्रा स्थगित कर दी गई है।

Load More