नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र की सुरक्षा में कटौती, हिंसा के बाद लिया गया फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल सरकार ने पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह की सुरक्षा में तैनात कर्मियों की संख्या घटाकर 25 से 16 कर दी है। यह फैसला काठमांडू के कुछ हिस्सों में राजशाही समर्थकों के प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद लिया गया है। गौरतलब है, प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाज़ी, वाहनों में आग और दुकानों को लूटने जैसी घटनाएं हुई थीं।