प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की बैठक के बाद भारत-नेपाल ने 19 अहम नतीजों की घोषणा की। दोनों देशों के बीच फॉरेंसिक साइंस, पशुपालन एवं मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, शहरी विकास, उपग्रह संचार और आयुर्वेद समेत कई क्षेत्रों में 8 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। वहीं, अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई गई।