inshorts

नेपाल के बाद फिलीपींस में भारी विरोध प्रदर्शन, इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरे हज़ारों लोग

नेपाल के बाद अब फिलीपींस के मनिला में रविवार को बाढ़-नियंत्रण परियोजनाओं में बड़े भ्रष्टाचार घोटाले के खिलाफ हज़ारों लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ विरोध विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी अधिकारियों, सांसदों और व्यापारियों पर घूसखोरी व सरकारी धन लूटने का आरोप लगाया है। हालात संभालने के लिए पुलिस और सेना अलर्ट पर है।