नेपाल पूरी तरह सुरक्षित है: पर्यटकों से अपने देश आने की अपील कर पर्यटन बोर्ड व Gen-Z
नेपाल के राष्ट्रीय पर्यटन संगठन नेपाल पर्यटन बोर्ड ने X पर लोगों से अपील करते हुए कहा है कि हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद देशभर में शांति, स्थिरता और सामान्य स्थिति पूरी तरह से बहाल हो गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर लगातार नेपाल के जेन-ज़ी विदेशी पर्यटकों से अपने देश में आने की अपील कर रहे हैं।