नेपाल प्रीमियर लीग में खेलेंगे भारत के पूर्व कप्तान शिखर धवन

भारत के पूर्व कप्तान शिखर धवन ने एलान किया है कि वह नेपाल प्रीमियर लीग के पहले सीज़न में कर्नाली याक्स की तरफ से खेलेंगे। कर्नाली याक्स ने इसको लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। गौरतलब है कि अगस्त 2024 में शिखर धवन ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।