नेपाल में ड्रग्स रखने के आरोप में 2 भारतीय नागरिक किए गए गिरफ्तार

नेपाल में मादक पदार्थ (ड्रग्स) रखने के आरोप में 2 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बिहार के मोतिहारी के रहने वाले राज बिहारी कुमार को 60 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश के अमित पटवाल को एक नेपाली शख्स के साथ 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया है।