नेपाल में एक महीने से अधिक समय में दूसरी बार आई अचानक बाढ़ से गोरखा ज़िले की पांच बस्तियों में कम-से-कम 40 घर पूरी तरह बह गए। हादसे के बाद चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ सुबह करीब 4 बजे चुमनुबरी ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्र में आई। हालांकि, अचानक बाढ़ आने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।