नेपाल में बारिश के बाद भूस्खलन व बाढ़ से अब तक 52 लोगों की हुई मौत; सैकड़ों यात्री फंसे

नेपाल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन व बाढ़ से पिछले 24 घंटों में कम-से-कम 52 लोगों की मौत हो गई। वहीं, सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे ज़्यादा नुकसान पूर्वी नेपाल के इलाम में हुआ जहां भूस्खलन में 37 लोगों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।