नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 49, पीएम मोदी ने दिया हर संभव मदद का भरोसा
नेपाल में लगातार बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन से मृतकों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। इलाम ज़िले में सबसे अधिक मौतें हुई हैं जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताई और भारत की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया है।