नेपाल की सबसे गहरी झील की सैर के दौरान 6 भारतीय पर्यटक लापता, बर्फ में फंसे होने की आशंका
नेपाल की सबसे गहरी झील शे-फोकसुंडो की सैर करते समय भारी बर्फबारी के बाद 6 भारतीय पर्यटक लापता हो गए हैं। पर्यटकों का संपर्क टूट गया और आशंका है कि वे नुमा ला और बागा ला दर्रे के इलाकों में बर्फ में फंस गए हैं। लोगों ने उन्हें पहाड़ी दर्रे पार न करने की चेतावनी दी थी लेकिन वे आगे बढ़ गए।