ओडिशा के केआईआईटी विश्वविद्यालय में एक नेपाली छात्रा की आत्महत्या के बाद नेपाल में भारतीय दूतावास ने बयान जारी किया है। दूतावास ने गहरा दुख जताते हुए मृत के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। बयान में कहा गया, "भारत सरकार भारत में नेपाली छात्रों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाती रहेगी।"