नेपाल में रनवे पर फिसला विमान, हलक में अटकी 51 यात्रियों की जान
नेपाल के भद्रपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 51 यात्रियों को लेकर जा रहा बुद्धा एयर का एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर करीब 200 मीटर आगे निकल गया। हालांकि, विमान आगे जाकर रुक गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया जिसका वीडियो सामने आया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सभी यात्रियों व क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला।