नेपाल में लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, वीडियो आया सामने
नेपाल के खोतांग में एयर डायनेस्टी का एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक शव को लेकर जा रहा था। हेलीकॉप्टर कंपनी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन नंबर 9N-ASQ वाला हेलीकॉप्टर 5 सवारियों के साथ उड़ा था। बकौल कंपनी, हादसे में एक सवारी को चोट आई है।