inshorts

नेपाल में हफ्ते में संडे की जगह इस दिन होती है छुट्टी, क्या है कारण?

नेपाल में रविवार की जगह शनिवार को साप्ताहिक छुट्टी रहती है। बकौल रिपोर्ट्स, नेपाल में धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं के चलते शनिवार को छुट्टी रहती है और यह दिन आराम और पूजा-पाठ का दिन माना जाता है। नेपाल सरकार ने 2022 में शनिवार के साथ रविवार को भी साप्ताहिक छुट्टी रखने का एलान किया था लेकिन फिर फैसला वापस ले लिया था।