नेपाल से जुड़ा है दिल्ली में मोबाइल चोरी का अंतरराज्यीय गिरोह, जेन ज़ी आंदोलन ने खोली पोल
दिल्ली में मोबाइल चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का नेपाल से कनेक्शन है। चोरी के इन मोबाइलों को बिहार के रास्ते नेपाल ले जाया जाता था लेकिन हाल ही में नेपाल में हुए जेन ज़ी आंदोलन के कारण सीमाएं बंद कर दी गईं जिससे यह खेप दिल्ली में ही रोकनी पड़ी और दिल्ली पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया।