inshorts

26000 का लेवल क्यों नहीं पार कर पा रहा निफ्टी? एक्सपर्ट ने बताया शॉर्ट टर्म में किधर जाएगा बाज़ार?

निफ्टी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में 26,000 के करीब पहुंचने के बावजूद इस स्तर को पार नहीं कर पाया है। बकौल एक्सपर्ट, 25,950-26,000 के दायरे में निफ्टी को रुकावट मिल रही है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाज़ार का रुख अब भी पॉज़िटिव है और इस स्तर के ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट मिलने पर निफ्टी 26,400 तक जा सकता है।