5 महीने के निचले स्तर पर फिसला बाज़ार, और कहां तक लुढ़क सकता है निफ्टी?
गुरुवार को भारी बिकवाली के बीच निफ्टी 383 अंक टूटकर 23,063 पर बंद हुआ और 5-महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। क्रूड ऑयल के $105/बैरल के पार जाने और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने से बाजार पर दबाव बढ़ा है। जानकारों के मुताबिक, निफ्टी 23,000 के नीचे फिसला तो 22,600 तक गिरावट आ सकती है, जबकि 23,300 पर रेज़िस्टेंस है।