ग्लोबल AI शेयरों में कमज़ोरी और अमेरिकी-फेड की ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी की आशंका घटने के बीच गुरुवार को भारतीय IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स 4% तक उछल गया जिसमें विप्रो में 4.2% और इंफोसिस-HCL टेक में 3% की तेज़ी दर्ज की गई। वहीं, इंडेक्स के ज़्यादातर शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।