दिग्गज निवेशक व जीक्वांट के फाउंडर शंकर शर्मा ने 'मनीकंट्रोल ग्लोबल वेल्थ समिट 2025' में कहा है, "निफ्टी 50 आने वाले 4-5 सालों तक निवेशकों को कोई रिटर्न नहीं देगा और इसकी शुरुआत सितंबर 2024 से ही हो चुकी है।" उन्होंने कहा कि भारतीय बाज़ार में सुस्ती लंबी चल सकती है क्योंकि अब असली बेयर मार्केट आ गया है।