नाबालिग को नंगा कर एमपी में 3 घंटे तक पीटा गया, वीडियो सामने आने के बाद केस दर्ज
भोपाल (मध्य प्रदेश) में एक नाबालिग लड़के को अगवा कर आधा दर्जन से अधिक युवकों द्वारा नंगा कर पीटे जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक 'बोलो अरबाज़ शेख हमारा बाप है' बोलता सुनाई दे रहा है। लड़के ने बताया कि उसे 3 घंटे तक पीटा गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।