नाबालिग बेटों के सामने महाराष्ट्र में बेरहमी से की गई पिता की हत्या, उंगलियां व कलाई काटी

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में कार सवार 5-6 हमलावरों ने एक रिक्शा चालक की कथित तौर पर धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। शख्स अपने दो बेटों (3 और 13 वर्ष) के साथ घर लौट रहा था तभी आरोपियों ने हमला कर उसकी उंगलियां और दाहिने हाथ की कलाई काट दी और सिर व गर्दन पर कई वार किए।