नाबालिग बेटी का रेप करने वाले पिता को राजस्थान के कोर्ट ने सुनाई 20 साल जेल की सज़ा
अजमेर (राजस्थान) के कोर्ट ने अपनी 15 वर्षीय बेटी का रेप करने के दोषी को 20 साल जेल की सज़ा सुनाई है। इसके अलावा दोषी पर ₹50,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। मामले में पीड़िता के परिवार की ओर से ही थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी और गवाहों व दस्तावेज़ों से लड़की का पिता दोषी साबित हुआ।