नाबालिग से रेप का आरोपी 3 साल बाद जेल से हुआ रिहा, DNA रिपोर्ट में कोई और निकला बच्चे का बाप
नैनीताल (उत्तराखंड) में नाबालिग से दुष्कर्म और उसे गर्भवती करने के आरोप में 3-साल की सज़ा काट चुके युवक को कोर्ट ने डीएनए रिपोर्ट के आधार पर बरी किया है। जांच में स्पष्ट हुआ कि नवजात का पिता आरोपी नहीं था। लड़की के परिजनों ने लड़की की तबीयत बिगड़ने और डिलीवरी के बाद शख्स पर रेप के आरोप लगाए थे।