नाबालिग हिंदू लड़की का राजस्थान में मुस्लिम शख्स से हो रहा था निकाह, पुलिस को देखकर भागा दूल्हा

जैसलमेर (राजस्थान) में मंगलवार को एक 14-वर्षीय हिंदू लड़की का एक मुस्लिम शख्स से कथित तौर पर निकाह कराया जा रहा था। पुलिस व प्रशासन के मौके पर पहुंचने पर करीब 40-वर्षीय दूल्हा अपना सहरा गाड़ी में ही छोड़कर फरार हो गया। तहसीलदार परसाराम के अनुसार, शादी का सामान ज़ब्त कर किशोरी को बाल कल्याण समिति को सौंपा गया है।