नोबेल प्राइज़ की घोषणा से पहले वाइट हाउस ने ट्रंप को बताया 'Peace President', शेयर की फोटो

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा से पहले वाइट हाउस ने X पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की फोटो शेयर करते हुए उन्हें 'पीस प्रेसिडेंट' बताया है। वाइट हाउस ने यह टिप्पणी ट्रंप के उस ऐलान के बाद की जिसमें उन्होंने पीस प्लान के पहले चरण पर गाज़ा में इज़रायल और हमास की शांति के लिए सहमति की घोषणा की।