यूरोपियन संसद के सदस्य ब्रैंको ग्रिम्स ने बताया है कि उन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के नाम को नॉमिनेट किया है। ग्रिम्स ने कहा, "मस्क लगातार...अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक मानवाधिकार और शांति का समर्थन करते रहे हैं।" उन्होंने कहा, "इस चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट में मदद करने वाले सभी सह-प्रस्तावकों और सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद।"