पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल की फॉर्म को लेकर कहा है, "16 पारियां हो चुकी हैं और आपने (गिल) एशिया के बाहर 40 का आंकड़ा पार नहीं किया है।" उन्होंने आगे कहा, "अगर आपका स्कोर ऐसा है और आप टेस्ट क्रिकेट में नंबर 3 पर बैटिंग करते हैं, तो यह समस्या है और इस पर चर्चा होगी।"