अगर नाभि लंबे समय तक साफ न की जाए तो उसमें पसीना, गंदगी और डेड स्किन जमा होकर बदबू पैदा कर सकती है। वहां कैंडिडा नामक फंगस भी पनप सकता है जो नमी और गंदगी में तेज़ी से बढ़ता है। नाभि की सफाई न करना जलन, लाल चकत्ते और खुजली जैसी समस्या भी पैदा कर सकता है।