नामी स्कूल की चौथी मंज़िल से कूदकर 9-वर्षीय बच्ची ने की आत्महत्या, मिटाए गए खून के धब्बे
जयपुर (राजस्थान) के एक नामी स्कूल की चौथी मंज़िल से कूदकर 9-वर्षीय बच्ची ने आत्महत्या कर ली है। इंडिया टुडे ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने पानी डालकर खून के धब्बे मिटा दिए। बच्ची अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।