नीम करौली बाबा के आश्रम का नाम कैसे पड़ा कैंची धाम?
नीम करोली बाबा आश्रम कैंची धाम की स्थापना 1964 में उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में हुई थी। यह आश्रम एक सुरम्य घाटी में स्थित है जहां दो पहाड़ियां मिलती हैं और कैंची के समान आकृति बनाती हैं जिससे इसका नाम 'कैंची' रखा गया। नीम करौली बाबा का जन्म उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद ज़िले में अकबरपुर गांव में हुआ था।