न मंत्री, न सीएम, सीधे पीएम बन गए थे चंद्रशेखर, फिर कुछ माह में गिर गई थी सरकार

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर मुख्यमंत्री व मंत्री पद पर रहे बिना ही पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की सरकार गिरने के बाद प्रधानमंत्री बन गए थे। हालांकि, कुछ ही महीने बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जासूसी के आरोप के बाद कांग्रेस के समर्थन वापस लेने पर सरकार गिर गई और चंद्रशेखर ने 6 मार्च 1991 को पद से इस्तीफा दे दिया।