नॉमिनी या वसीयत नहीं होने पर खाताधारक की मौत के बाद परिवार कैसे निकाल सकता है FD का पैसा?
खाताधारक की मृत्यु के बाद अगर FD पर नॉमिनी दर्ज है, तो बैंक मृत्यु प्रमाणपत्र और पहचान पत्र के आधार पर पैसा जारी कर सकता है। वहीं, नॉमिनी या वसीयत नहीं होने पर कानूनी वारिस साबित करने के लिए उत्तराधिकार प्रमाणपत्र की ज़रूरत पड़ सकती है और ऐसे मामलों में पत्नी, बेटे-बेटियां और माता को कानूनी वारिस माना जाता है।