अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुक्रवार सुबह को रुपया अबतक के निम्नतम स्तर ₹87.59 से 16 पैसे चढ़कर ₹87.43 पर पहुंच गया। एक विदेशी मुद्रा कारोबारी के अनुसार, आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती के अनुमान के कारण रुपए में नकारात्मक रुख बरकरार है। वहीं, आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाने की घोषणा के बाद रुपया 87.45 के स्तर पर था।