नोमुरा ने बढ़ाया वोडाफोन आइडिया का टारगेट प्राइस, मौजूदा दाम से किया लगभग दोगुना

ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने वोडाफोन आइडिया के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग को बरकरार रखते हुए इसका टारगेट बढ़ाकर ₹14/शेयर कर दिया है। वोडाफोन आइडिया के शेयर की एनएसई पर मौजूदा कीमत ₹7.35 है। 14 नवंबर को कंपनी के शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर ₹7.32 पर पहुंच गए थे और पिछले एक महीने में 20% से अधिक लुढ़के हैं।