न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के ₹122 करोड़ के स्कैम केस में पूर्व GM को किया गया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने ₹122 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व महाप्रबंधक (जीएम) हितेश मेहता को गिरफ्तार किया है और जांच के लिए मेहता से बुक ऑफ अकाउंट डिटेल भी मांगी है। बकौल पुलिस, मेहता ने पद पर रहते हुए कथित तौर पर प्रभादेवी और गोरेगांव शाखाओं से यह धनराशि निकाली।