न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक ने RBI के प्रतिबंधों के बीच जारी किया हेल्पलाइन नंबर
न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक (मुंबई) ने आरबीआई द्वारा कई प्रतिबंध लगाए जाने के बीच वॉट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9769008501 जारी किया है। इस पर ग्राहक मेसेज करके जानकारी ले सकते हैं और इसके अलावा बैंक लॉकर का एक्सेस दे रहा है। आरबीआई ने बैंक को नए ऋण जारी करने से रोका और 6-महीने के लिए जमा निकासी को निलंबित किया है।