रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े नए लाइसेंसिंग प्रोजेक्ट के तहत खबरों के लिए मीडिया कंपनियों को भुगतान करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल करीब 20 न्यूज़ आउटलेट्स के साथ पायलट प्रोजेक्ट की योजना बना रहा है। नुकसान झेल रही मीडिया कंपनियों के लिए यह कदम राहत की खबर हो सकती है।