न्यूज़ चैनल ने दिखाईं 'IIT बाबा' की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, मिले थे इतने नंबर

'टाइम्स नाउ नवभारत' ने महाकुंभ से वायरल हुए 'आईआईटी बाबा' उर्फ अभय सिंह का इंटरव्यू लेते वक्त ऑन एयर उनकी 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट प्रसारित की हैं। सिंह को 2005 में 10वीं की परीक्षा में 92.33% अंक मिले थे और 2007 में 12वीं की परीक्षा में उन्हें 92.4% अंक मिले थे। वह आईआईटी बॉम्बे से पढ़े हुए हैं।