न्यूज़ीलैंड की ऑल-राउंडर अमेलिया केर को 2024 का आईसीसी विमेन्स टी20I क्रिकेटर ऑफ द इयर चुना गया है। अमेलिया ने 2024 में टी20I क्रिकेट में 18 मैचों में 387 रन बनाए और 29 विकेट लिए। अमेलिया ने विमेन्स टी20I वर्ल्ड कप 2024 में 15 विकेट लिए थे जिसकी मदद से न्यूज़ीलैंड ने पहली बार यह टूर्नामेंट जीता था।