दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ डेविड मिलर ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल को लेकर कहा है, "मैं ईमानदारी से कहूंगा कि मैं न्यूज़ीलैंड की टीम का समर्थन करूंगा।" दक्षिण अफ्रीकी टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 50 रन से हार का सामना करना पड़ा है। फाइनल मुकाबला भारत व न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा।