न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज़ नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टी20I में पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। टीम के दोनों ओपनर्स बिना खाता खोले आउट हो गए। पाकिस्तान की टीम 18.4 ओवर में 91 रनों पर ऑल आउट हो गई और यह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I में उसका सबसे कम स्कोर है। न्यूज़ीलैंड ने 9 विकेट से यह मैच जीता।