न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे में पूर्व भारतीय गेंदबाज़ जवागल श्रीनाथ ने सर्वाधिक 51 विकेट झटके हैं। उनके अलावा अनिल कुंबले ने 39 विकेट, मोहम्मद शमी ने 38 विकेट जबकि कपिल देव ने 33 विकेट लिए हैं। वहीं, ज़हीर खान ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे में 30 विकेट और आशीष नेहरा ने 28 विकेट लिए हैं।